75 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री इंटरनेट और SMS, ऐसे चार धांसू प्लांस जो आपके बेहद काम आएंगे
Jio की ओर से दिए जा रहे ये चारो प्लांस 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं और इनकी कीमत 75 रुपये से शुरू होकर 185 रुपये के बीच है.
अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को बेहतरीन प्लांस मुहैया कराने के साथ-साथ जियो अपने फीचर फोन के ग्राहकों के लिए कमाल के ऑफर देता है. कंपनी ऐसे चार प्लान्स ऑफर करती है जिसमें फ्री कॉलिंग के साथ डेटा का भी लाभ मिलता है.
JioPhone के लिए मौजूद ये सभी प्लांस 28 दिन की वैधता के साथ आते हैं और इनकी कीमत 75 रुपये से शुरू होकर 185 रुपये तक है. इसमें ग्राहकों को फ्री इंटरनेट डेटा के साथ फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलता है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में सब कुछ…
– जियो के 75 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 50 एसएमएस और प्रतिदिन 100MB डेटा मिलेगा. पूरे 28 दिन में आपको कुल 3GB डेटा मिलेगा.
– 125 रुपये वाले प्लान में आपको प्रतिदिन 500MB डेटा मिलेगा. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS का भी लाभ मिलेगा. इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है.
– JioPhone के 155 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है जिसमें आपको प्रति दिन 1GB डेटा और 100 SMS मुफ्त में मिलेगा. इसके अलावा आप अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ ले सकेंगे.
– इसके अलावा 185 रुपये वाले प्लान में आपको प्रतिदिन 100 SMS और 2जीबी डेटा मिलेगा. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.
इन सभी प्लांस के साथ JioPhone यूजर्स जियो ऐप्स जैसे JioTV और Jio Cinema, Jio Movies का फ्री में लाभ ले सकते हैं.

Super 😘
ReplyDeleteWow knowledgeable post
ReplyDelete