3 रुपए से भी कम में हर दिन 1 GB डाटा दे रही ये कंपनी, Jio के पास भी नहीं इसका जवाब


इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में अक्सर इस बात को लेकर चर्चा होती रहती है कि जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरेटल में किसके पास बेस्ट प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। इसी को लेकर अक्सर हम भी आपको एक ही कीमत और बेनिफिट्स के साथ आने वाले तीनों कंपनियों के प्लान का कंपेरिजन कर यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि आपको किस प्लान में ज्यादा फायदा मिल रहा है। डाटा के मामले में ज्यादातर रिलायंस जियो की जीत होती है। लेकिन, दूसरी ओर वोडाफोन-आइडिया के पास एक ऐसा जबरदस्त प्रीपेड प्लान है, जिसमें यूजर महज 2 रुपये 8 पैसे में हर दिन 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ OTT सब्सक्रिप्शन समेत का लाभ मिलता है। अब आप यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर ऐसा कैसा मुमकिन है। तो चलिए आगे आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।


यह है प्लान


दरअसल, हम जिस प्लान की यहां बात कर रहे हैं वह वोडाफोन-आइडिया (Vi) पॉप्युलर रिचार्ज 699 रुपए का है। इस प्लान में यूजर्स कई लाभ मिल रहे हैं। अगर आप यह रिचार्ज कराते हैं तो आपको 84 दिनों की वैधता के साथ हर दिन 4जीबा डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और Vi Movies & TV एप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।



ऐसे मिलेगा 2.80 रुपए में डेली 1जीबी डाटा


वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को डबल डाटा का लाभ मिलता है। इसलिए 84 दिनों की वैधता के दौरान प्लान में कुल 336 जीबी डाटा यूजर्स को मिलता है। यानी हर दिन के हिसाब से महज 2 रुपए 8 पैसे में 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई और सुविधाएं मिलती हैं।


Jio के पास नहीं जवाब


वहीं, जियो 599 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डाटा मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को एक जीबी के लिए 3.56 रुपये चुकाने होते हैं।



Vi ने दिल्ली में बंद की 3G सिम सर्विस

बता दें कि वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने 15 जनवरी से देश की राजधानी दिल्ली में अपनी 3जी सिम सर्विस बंद कर दिया है। Vodafone Idea (Vi) ने सर्विस बंद करने की घोषणा के बाद 3जी सिम यूजर्स को मेसेज और कॉल के जरिये इस बात की जानकारी दी थी। अगर आपकी भी सिम बंद हो गई है और आप दिल्ली के वोडाफोन-आइडिया यूजर्स हैं तो घबराने की जरुरू नहीं है क्योंकि आप आसानी से कस्टमर केयर सेंटर जाकर नई सिम ले सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हीरों से भरा खेत ACRES OF DIAMONDS

Manish Kewat