नेटवर्क मार्केटिंग (Network Marketing) क्या हैं?
इसे मल्टी लेवल मार्केटिंग (Multi level Marketing) भी कहा जाता है। नेटवर्क मार्केटिंग दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ रहा बिजनेस है। नेटवर्क मार्केटिंग किसी भी सेवा अथवा उत्पाद को कंपनी से सीधा उपभोक्ता तक पहुंचाने की एक युक्ति है, जिसमें उपभोक्ता कंपनी से सीधा जुड़ता है और उत्पाद खरीदता है। जिससे कंपनी द्वारा उपभोक्ता को कुछ फायदे (Benefits) मिलते हैं जिसमें प्रोडक्ट पर डिस्काउंट, कैशबैक, बेहतर उत्पाद आदि हो सकते हैं। साधारण तौर पर किसी भी उत्पाद (Product) अथवा सर्विस (Services) को बेचने करने के 2 तरीके होते है:- 1.Traditional Marketing 2. Network Marketing (Direct Selling) (1) Traditional Marketing में कंपनी प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाने के लिए ढेर सारी बिचौलियों (individuals) की मदद लेती है, जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर, होलसेलर, एजेंट, रिटेलर आदि शामिल है। तथा इस प्रकार के मार्केटिंग में कंपनी अपने टर्नओवर का एक बहुत बड़ा हिस्सा एडवरटाइजिंग (advertising) में भी लगाती है, फिर कस्टमर (Customer) उन प्रोडक्ट (Product) को मार्केट से खरीदता है। (2) Network Marketing म...