नेटवर्क मार्केटिंग (Network Marketing) क्या हैं?
इसे मल्टी लेवल मार्केटिंग (Multi level Marketing) भी कहा जाता है। नेटवर्क मार्केटिंग दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ रहा बिजनेस है। नेटवर्क मार्केटिंग किसी भी सेवा अथवा उत्पाद को कंपनी से सीधा उपभोक्ता तक पहुंचाने की एक युक्ति है, जिसमें उपभोक्ता कंपनी से सीधा जुड़ता है और उत्पाद खरीदता है। जिससे कंपनी द्वारा उपभोक्ता को कुछ फायदे (Benefits) मिलते हैं जिसमें प्रोडक्ट पर डिस्काउंट, कैशबैक, बेहतर उत्पाद आदि हो सकते हैं। साधारण तौर पर किसी भी उत्पाद (Product) अथवा सर्विस (Services) को बेचने करने के 2 तरीके होते है:-
1.Traditional Marketing
2. Network Marketing (Direct Selling)
(1) Traditional Marketing में कंपनी प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाने के लिए ढेर सारी बिचौलियों (individuals) की मदद लेती है, जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर, होलसेलर, एजेंट, रिटेलर आदि शामिल है। तथा इस प्रकार के मार्केटिंग में कंपनी अपने टर्नओवर का एक बहुत बड़ा हिस्सा एडवरटाइजिंग (advertising) में भी लगाती है, फिर कस्टमर (Customer) उन प्रोडक्ट (Product) को मार्केट से खरीदता है।
(2) Network Marketing में कंपनी अपने प्रोडक्ट और सर्विसेस को सीधा कस्टमर तक पहुंचाती है। और इस मार्केटिंग में कस्टमर ही डिस्ट्रीब्यूटर होते हैं, जो प्रोडक्ट और सर्विसेस को प्रमोट करते हैं। जिसमें कंपनी अपने बेनिफिट्स (Benefits) का एक बड़ा हिस्सा (लगभग 50% - 60%) कस्टमर में डिसटीब्यूट (distribute) कर देती है और कस्टमर को एक अतिरिक्त आमदनी कमाने का मौका मिलता है।
नेटवर्क मार्केटिंग का इतिहास (History of Network Marketing) :
नेटवर्क मार्केटिंग की शुरुआत 1930 में अमेरिका के महान रसायनज्ञ कार्ल रेनबॉर्ग (Carl Rehnborg) ने की। पहली बार उन्होंने खाने में आहार पूरक (Supplement) के उपयोग से स्वास्थ्य में होने वाले फायदे को बताया, और Supplement पर आधारित कैलीफोर्निया विटामिन कंपनी नाम की पहली नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी शुरू की। जहां से नेटवर्क मार्केटिंग का आरंभ हुआ। और उस कैलीफोर्निया विटामिन कंपनी का नाम 1939 में बदल कर न्यूट्रालाईट (Nutralite) रख दिया गया। आज नेटवर्क मार्केटिंग दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा व्यवसाय बन चुका है।
भारत में नेटवर्क मार्केटिंग(Network Marketing In India) : भारत में नेटवर्क मार्केटिंग की शुरुआत 1995 में हुई। और आज नेटवर्क मार्केटिंग इंडिया में बहुत तेजी से बढ़ रही इंडस्ट्री है। भारत सरकार ने तेजी से बढ़ रहे इस इंडस्ट्री को अपनाकर 12 सितंबर 2016 को गाइडलाइंस जारी कर दी। जिससे भारत में नेटवर्क मार्केटिंग और तेजी के साथ बढ़ी है, इसका और तेजी से बढ़ने का अनुमान है। भारत सरकार की संस्था FICCI और KPMG के रिपोर्ट के अनुसार 2025 में डायरेक्ट सेलिंग(Direct Selling) भारत में 625 बिलियन (62500 cr.) की इंडस्ट्री बन जाएगी।
अगर आप लोग चाहे तो मेरे youtube channel से भी जुड़ सकते हैं।
Comments
Post a Comment